Class 7 Hindi Chapter 19 आश्रम का अनुमानित व्यय question answer

aashram ka anumanit vyay class 7 hindi chapter 19 Question and answers NCERT Solutions with free pdf download आश्रम का अनुमानित व्यय

Class 7 Hindi Chapter 19 आश्रम का अनुमानित व्यय question answer

PGRMS Education

पाठ 19 आश्रम का अनुमानित व्यय

प्रश्न : हमारे यहां बहुत से काम लोग खुद नहीं करके किसी पेशेवर कारीगर से करवाते हैं। लेकिन गांधीजी पेशेवर कारीगरों के उपयोग में आने वाले औजार – छेनी, हथौड़े, बसूले इत्यादि क्यों खरीदना चाहते होंगे?

उत्तर : गांधी जी स्वयं स्वावलंबी और आत्मनिर्भर होने के कारण अपने सानिध्य में आने वाले सभी को लोगों को स्वावलंबी  और आत्मनिर्भरता बनाने का पाठ पढ़ाना चाहते थे। उनके अनुसार प्रत्येक व्यक्ति को अपने छोटे-बड़े कार्य स्वयं करने की आदत डालनी चाहिए। ताकि अचानक आवश्यकता के समय होने वाली परेशानियों से बचा जा सके।

प्रश्न : गांधीजी ने अखिल भारतीय कांग्रेस सहित कई संस्थाओं व आंदोलनों का नेतृत्व किया। उनकी जीवनी या उन पर लिखी गई किताबों से उन अंशों को चुनिए जिनसे हिसाब के प्रति गांधी जी की चुस्ती का पता चलता है।

उत्तर : गांधीजी हमेशा से हिसाब किताब में चुस्त थे। अपने विद्यार्थी जीवन में भी गांधीजी पाई-पाई का हिसाब रखते थे। वे कभी भी फिजूलखर्ची नहीं करते थे। यहां तक कि पैसा बचाने के लिए वे कई बार कई-कई किलोमीटर पैदल चलते थे। क्योंकि उनका मानना था, पैसे को जरूरी काम में ही खर्च करना चाहिए। हिसाब किताब की सुस्ती के कारण ही वे सारे आंदोलनों को सफलतापूर्वक चला पाए। आश्रम के निर्माण के लिए अनुमानित बजट उनकी चुस्ती का एक प्रमाण है।

प्रश्न   : मान लीजिए, आपको कोई बाल आश्रम खोलना है। इस बजट से प्रेरणा लेते हुए उसका अनुमानित बजट बनाइए। इस बजट में दिए गए किन-किन मदों पर आप कितना खर्च करना चाहेंगे। किन नई मदों को जोड़ना-हटाना चाहेंगे।

उत्तर : यदि हमें कोई आश्रम खोलना है, तो हमें निम्नलिखित मदों पर खर्च इस प्रकार करना होगा :–

निर्धारित मद                   खर्च  ₹

इमारत                            15,00,000 रुपए

प्रबंधन                            14,000 मासिक

सहायक कर्मचारी             32000 मासिक

बालकों के वस्त्र, बिस्तर,

पुस्तकें, शिक्षा व्यवस्था       1,50,000

खाने का खर्चा                  24,000 मासिक

Test Paper Of Class 8th

  • Maths 8th Class
  • Science 8th class
  • Sst 8th Class
  • Test Paper Of Class 7th

  • Maths 7th Class
  • Science 7th class
  • Test Paper Of Class 6th

  • Maths 6th Class
  • Science 6th class
  • बिजली पानी

    चिकित्सा अन्य खर्च           20,000 मासिक

    अनुमानित खर्च                4,60,000 वार्षिक

                                        इमारत खर्च अतिरिक्त

    प्रश्न 4 : आपको कई बार लगता होगा कि आप कई छोटे-मोटे काम  जैसे, (घर की पुताई, दूध दुहना, ,खाट बुनना) करना चाहे तो कर सकते हैं। ऐसे कामों की सूची बनाइए। जिन्हें आप चाहकर भी नहीं सीख पाते। इसके क्या कारण रहे होंगे ? उन कामों की सूची बनाइए, जिन्हें आप सीख कर ही छोड़ेंगे।

    उत्तर : वह काम जिन्हे हम करना चाहे तो कर सकते हैं कपड़े धोना, बगीचे की देखभाल करना, पौधों को पानी लगाना,  पढ़ाई करना, वीडियो गेम खेलना।

    वह काम जिन्हे हम चाह कर भी नहीं सीख पातेकपड़े सिलना, बुक बाइंडिंग करना, गाड़ी मरम्मत करना। इन्हें न सीख पाने के मुख्य कारण यह हैं कि इन्हें सिखाने के लिए अच्छे शिक्षक नहीं मिल पाते। तथा इनको सीखने में समय व पैसे अधिक लगते हैं। और इनका उपयोग बहुत कम होता है।

    वह काम जिन्हे हम सीख कर ही छोड़ेंगे सब्जियां उगाना, बगीचे की देखभाल करना, इसके लिए मैं इस बार गर्मियों की छुट्टियों में मैं अपनी नानी के यहां जाऊंगा। वहां खेत में बहुत सारी सब्जियां उगाई जाती हैं, उनसे मैं भी सब्जियां उगाना सीख लूंगा। पोस्ट ऑफिस और बिजली के बिल मैं खुद भरना सीख लूंगा।

    प्रश्न : अनुमानित बजट को गहराई से पढ़ने के बाद आश्रम के उद्देश्यों और कार्यप्रणाली के बारे में क्या क्या अनुमान लगाए जा सकते हैं

    उत्तर : अनुमानित बजट को गहराई से पढ़ने के बाद आश्रम के उद्देश्यों के बारे में पता लगाया जा सकता है। आश्रम चलाने का मुख्य उद्देश्य व्यक्तियों को स्वावलंबी बनाना। अपने काम सही तरीके से करना। अच्छी तरह जीवन यापन करने के तरीके सीखना। लोगों को आजीविका प्रदान करना। लघु उद्योगों को बढ़ावा देना। व्यक्तियों में  भेदभाव को कम करना। और अपने दैनिक दैनिक कार्यों को दक्षता पूर्ण करना। आपसी सहयोग व भाईचारा बढ़ाना।

    Free Pdf Class 7 Hindi Chapter 19 aashram ka anumanit vyay :-

    To see our Youtube Channel Pgrms Click Here

    class-7-hindi-chapter-19-आश्रम-का-अनुमानित-व्यय

    Class 7 Hindi Vasant All Chapters:-

    Related Searches

    class 7 hindi chapter 19 question answer
    आश्रम का अनुमानित व्यय प्रश्न उत्तर
    आश्रम का अनुमानित व्यय के शब्दार्थ
    आश्रम का अनुमानित व्यय pdf
    class 7 hindi chapter 18
    खेती हेतु कितनी जगह का अनुमान लगाया गया ?

    Test Paper Of Class 8th

  • Maths 8th Class
  • Science 8th class
  • Sst 8th Class
  • Test Paper Of Class 7th

  • Maths 7th Class
  • Science 7th class
  • Test Paper Of Class 6th

  • Maths 6th Class
  • Science 6th class
  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *