Class 7 Hindi Vasant Chapter 12 kancha question answer pdf download
Kancha class 7 hindi chapter 12 Question and answers NCERT Solutions with free pdf download कंचा

PGRMS Education
पाठ 12 कंचा
प्रश्न १ : कंचे जब जार से निकलकर अप्पू के मन की कल्पना में समा जाते हैं, तब क्या होता है।
उत्तर : कंचे जब जार से निकलकर अप्पू के मन की कल्पना में समा जाते हैं, तो वह उनकी और पूरी तरह से सम्मोहित हो जाता है। उसे लगता है जार आसमान सा बड़ा हो गया और वह उसके भीतर चला गया, वहां उसके अलावा और कोई नहीं था। कंचों को चारों तरफ उछाल-उछाल कर वह मजे ले रहा है। हरी लकीर वाले सफेद कंचे, आंवले से गोल कंचे। कंचे उसके दिमाग में पूरी तरह से छा गए। जब मास्टरजी कक्षा में रेल गाड़ी वाला पाठ पढ़ा रहे थे। उस समय भी उसके दिमाग में कंचों का ही खेल चल रहा था। उसने कंचों के चक्कर में मास्टर जी से डांट भी खाई। सारे दिन वह केवल कंचों के बारे में ही सोचता रहा।
प्रश्न २ : दुकानदार और ड्राइवर के सामने अप्पू की क्या स्थिति है ? दोनों उसको देखकर पहले परेशान होते हैं, फिर हॅंसते हैं। कारण बताइए।
उत्तर : दुकानदार और ड्राइवर के सामने एक छोटा सा नादान बच्चा है जो अपने खेल की दुनिया में हमेशा मस्त रहता है। दुकानदार उसे देखकर पहले परेशान होता है क्योंकि वह बड़े ध्यान से कंचे देख रहा था लेकिन खरीद नहीं रहा था। उसे यह भी लग रहा था कहीं वह जार को गिराकर तोड़ न दे, जब अप्पू ने कंचे खरीदे तो वह हंस दिया।
प्रश्न ३ : ‘मास्टरजी की आवाज अब कम ऊँची थी। वे रेल गाड़ी के बारे में बता रहे थे’। मास्टरजी की आवाज धीमी क्यों हो गई होगी ? लिखिए।
उत्तर : बच्चों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने के मास्टरजी ऊंची आवाज में बात कर रहे होंगे, पर जब उन्हें लगा कि सब बच्चे उनकी बात को ध्यान से सुन रहे हैं, तब उन्होंने समझाने की मुद्रा में अपनी आवाज को धीमा कर लिया होगा ताकि सभी को उनकी बात समझ में आ सके।
Free Pdf Class 7 Hindi Chapter 12 Kancha :-
To see our Youtube Channel Pgrms Click Here
Class-7-Hindi-Chapter-12-कंचाClass 7 Hindi Vasant All Chapters:-
Related Searches
kancha के प्रश्न उत्तर
class 7 hindi chapter 12 pdf question answer
कंचा पाठ के प्रश्न उत्तर
class 7 hindi chapter 12 Kancha question answer
कंचा’ पाठ का सारांश