Class 7 Hindi Vasant Chapter 3 Himalayan Ki Betiyan question answer

Himalayan Ki Betiyan class 8 hindi chapter 3 Question and answers Ncert Solutions with free pdf download हिमालय की बेटियां

Class 7 Hindi Vasant Chapter 3 Himalayan Ki Betiyan question answer

PGRMS Education

पाठ-3 हिमालय की बेटियां

प्रश्न 1 :- नदियों को माँ मानने की परंपरा हमारे यहां काफी पुरानी है। लेकिन नागार्जुन उन्हें और किन रूपों में देखते हैं ?

उत्तर :- नदियों को माँ मानने की परंपरा हमारे यहां काफी पुरानी है। नदियों को माँ मानने की परंपरा भारतीय संस्कृति में अत्यंत पुरानी है। नदियों को मां का स्वरूप माना गया है क्योंकि नदिया अपने जल  से हमारा पालन-पोषण करती हैं। हमारे खेतों को सींचतीं हैं। लेकिन नागार्जुन उन्हें बेटी प्रेयसी व बहन के रूप में भी देखते हैं।

प्रश्न 2 :- सिंधु और ब्रह्मपुत्र की क्या विशेषताएं बताई गई हैं ?

उत्तर :- सिंधु और ब्रह्मपुत्र हिमालय की ऐसी दो नदियां हैं, जिन्हें ऐतिहासिक एवं महत्व के आधार पर पुर्लिङ्ग रूप में नद कहा गया है।  इन्हीं दो नदियों में सारी नदियों का संगम होता है। प्राकृतिक एवं भौगोलिक रूप से भी इनका बहुत महत्व है कहा जाता है कि यह दोनों ऐसी नदियां हैं, जो दयालु हिमालय के पिघले हुए दिल की एक-एक बूंद से निर्मित हुई  हैं। इनका रूप बहुत विराट है। समुद्र भी पर्वतराज हिमालय की बेटियों का हाथ थामने पर गर्व महसूस करता है।

प्रश्न 3 :- काका कालेलकर ने नदियों को लोकमाता क्यों कहा है ?

उत्तर :- नदियां युगों-युगों से मानव जीवन के लिए कल्याणकारी रही हैं।  वे युगों से एक मां की तरह हमारा पालन-पोषण करती रही हैं। इनका जल भूमि की उर्वरा शक्ति को बढ़ाने में विशेष भूमिका निभाता है। इसलिए नदियों  माता के समान समान पूजनीय एवं कल्याणकारी माना गया है। ये नदियां माँ की तरह से ही हम सबके  लिए कल्याणकारी हैं। इसलिए काका कालेलकर ने नदियों को लोकमाता कहा है।

प्रश्न 4 :- हिमालय की यात्रा में लेखक ने किनकिन की है ?उत्तर :- हिमालय की यात्रा में लेखक ने हिमालय की अनुपम छटा, नदियों की अठखेलियां, बर्फ से ढकी पहाड़ियाँ,  पेड़ पौधों से भरी घाटियाँ, देवदास, देवदास, चीड़, चिनार, सरो, सफेदा व कैर से भरे  जंगलों की प्रशंसा की है।

 प्रश्न 5 :- यह लेख 1947 में लिखा गया था। तब से हिमालय से निकलने वाली नदियों में क्या क्या बदलाव आए हैं?

उत्तर :- हिमालय से निकलने वाली नदियां अपने स्वच्छ व पवित्र जल के लिए जनि जातीं थीं। लेकिन प्रदूषण के कारण वे अपनी पवित्रता खो चुकी हैं। मैदानी क्षेत्रों में आते-आते शहरों की गंदगी इस हद तक मिल जाती है कि स्वच्छता का नामो-निशान मिट जाता है। सारा जल प्रदूषित दिखाई पड़ता है। गंगा, यमुना जैसी नदियां इसका उदाहरण है।

Free Pdf Class 7 Hindi Chapter 3 Himalayan Ki Betiyan :-

To see our Youtube Channel Pgrms Click Here

Related searches:-
class 7 hindi chapter 3 pdf
class 7 hindi chapter 3
class 7th hindi chapter 2 question answer
class 7 hindi chapter 3 meaning
class 7 hindi chapter 3 poem
class 7 hindi chapter 3 mcq

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *